नई दिल्ली,29/7 : अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने अपना नया सचिव चुन लिया है. पेशे से इंजीनियर और मंदिर निर्माण में प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले को पहला सचिव बनाया गया है. CEO की नियुक्ति में देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने सचिव के रूप में नया पद बनाया और आफले को यह जिम्मेदारी सौंप दी. हालांकि उनकी नियुक्ति पर औपचारिक मुहर 2 सितंबर को लगेगी, जब ट्रस्ट की अगली बैठक होगी.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जगदीश आफले को ट्रस्ट का नया अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनाया गया है. उनके नाम का प्रस्ताव भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को भी भेज दिया गया है. चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था और लंबे कयासबाजी के बाद महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने अपना इस्तीफा दे दिया था.
















Leave a Reply