नई दिल्ली, 30/8 : मध्य प्रदेश के सतना जिले और आसपास के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश के कारण मंदाकिनी, बरदहा और सरभंगा नियां विकराल रूप धारण कर चुकी हैं. उफनती नदियों का पानी रेलवे ट्रैक पर आने से मुंबई-पटना और वाराणसी-कोलकाता रूट पर रेल यातायात घंटों ठप रहा, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
इसके साथ ही, चित्रकूट के कई रिहायशी इलाकों में 6 से 10 फीट तक बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा है. सतना जिले के चितहरा-मझगवां और खुटहा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थिति बेहद गंभीर हो गई, जहां रेलवे ट्रैक के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बहने लगा.














Leave a Reply