डिब्बाबंद हो जाएगी रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’?

नई दिल्ली,25/8 : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई है. एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर ‘रामायण पार्ट 2’ का काम खत्म करने के बाद अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. कहा गया कि आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आ सकती हैं. उनसे बातचीत चल रही है. हालांकि, अब ऐसी खबर सामने आई है, जिससे इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लग सकता है.

ऐसा कहा जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2‘ को स्टूडियो पार्टनर नहीं मिल पा रहा है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि पहले पार्ट से डायरेक्टर अयान मुखर्जी की प्रोडक्शन कंपनी स्टारलाइट पिक्चर भी जुड़ी हुई थी. फिल्म के राइट्स भी इसी कंपनी के पास हैं. ये कंपनी दूसरे पार्ट को प्रोड्यूस करेगी. साथ ही अयान मुखर्जी एक स्टूडियो पार्टनर की भी तलाश कर रहे हैं. मेकर्स जियो स्टूडियोज के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन बात नहीं.

पहले पार्ट से स्टार स्टूडियोज जुड़ी हुई थी. अब स्टार का एंटरमेनमेंट बिजनेस जियो स्टूडियोज में शामिल है. ऐसे में माना जा रहा था कि जियो स्टूडियोज सीक्वल के साथ जुड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट को प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस बार धर्मा भी फिल्म से नहीं जुड़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *