नई दिल्ली, 30/8 : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के कप्तान बने हैं. उन्होंने कप्तानी की बागडोर तब संभाली, जब ईशान किशन को चोट के चलते मैदान के बाहर होना पड़ा. ईशान किशन को हाथ की उंगली में चोट लगी है. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से है. दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है.वैभव सूर्यवंशी के छोटे से रेड बॉल करियर में ये पहली बार है, जब वो टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 19वें ओवर तक कप्तानी की. उसी ओवर के दौरान अभिजीत सरकार की एक गेंद विकेटकीपिंग कर रहे ईशान के बाएं हाथ में जा लगी. चोट लगने के बाद टीम के फीजियो ने आकर ईशान की जांच की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ईशान की जगह विकेटकीपिंग की कमान कुमार कुशाग्र ने संभाली जबकि ईस्ट जोन की कप्तानी की बागडोर उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई.















Leave a Reply