आत्महत्या करने के लिए नर्मदा नदी में उतर गए थे गोविंदा

मुंबई,9/8 : बॉलीवुड एक्टरगोविंदा (Govinda) 90 के दशक में इंडस्ट्री के सबसे बड़े और पॉपुलर सितारों में गिने जाते थे. उन्होंने अपनी कॉमेडी, डांस और अलग अंदाज से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता था. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता था. हालांकि, बाद में उनके करियर में धीरे-धीरे डाउनफॉल आना शुरू हुआ और वह बड़े पर्दे से दूर होते चले गए. हालांकि, अब वह दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. जब वह नर्मदा नदी में आत्महत्या करने के लिए उतर गए थे. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक ख्याल ने उनकी जिंदगी बचा ली थी.

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत की. जिसका हाल ही में एक प्रोमो सामने आया. इस इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया, जब उन्हें लगा कि अब सब खत्म हो गया है. यह वह दौर था जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था. मां के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे. उन्होंने मान लिया था. सब कुछ खत्म हो गया है.

गोविंदा ने कहा, ‘एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ. वो जिस वक्त जा रही थीं, तो लगा अब हो गया. इतना ही था. मैं मां नर्मदा नदी के अंदर चला गया और मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएंगी. फिर अचानक ख्याल आया कि अरे मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है.’ जब पूछा कि क्या आप आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने जवाब दिया, ‘कुछ-कुछ ऐसा ही हो गया था.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *