नई दिल्ली,19/6 : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान सामने आया हैं. चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच के बीच उन्होंने बड़ा दावा किया हैं उन्होंने कहा कि चढ़ावे में कब से चोरी हो रही है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हैं. लेकिन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया जा सकता.
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कहा है कि चढ़ावे में चोरी कब से हो रही थी इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. दान पेटी को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे लेकिन, उन निर्देशों के पालन में कमी रह गई. चढ़ावे की गिनती करने वालों को बिना जेब के कपड़े पहनने और तलाशी की व्यवस्था तय थी लेकिन, चर्चा है कुछ लोग गड्डियां लेकर बाहर निकले.

















Leave a Reply