भुवनेश्वर, 9/6 : ओड़िया सिनेमा के सुपरस्टार अनुभव मोहंती की आगामी फिल्म “छकिशून” के प्रमोशन के लिए सोमवार को बालेश्वर के गांधी स्मृति भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समय शाम 6 बजे निर्धारित था, लेकिन अनुभव मोहंती रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लंबे समय तक इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा और नाराजगी देखने को मिली।

रात अधिक हो जाने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम तथा लाइट बंद करवा दी। इसके चलते फिल्म के गीत लोकार्पण (लॉन्च) कार्यक्रम में बीच में ही बाधा उत्पन्न हो गई।
हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद अनुभव मोहंती ने बिना स्पीकर के अपने प्रशंसकों के साथ गीत गाया और अंधेरे के बीच ही कार्यक्रम को पूरा किया।
















Leave a Reply