भुवनेश्वर, 5/6 : राजधानी भुवनेश्वर स्थित उत्कल गैलेरिया मॉल के पीवीआर सिनेमाज (PVR Cinemas) में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मंत्रिगण तथा राज्य के प्रमुख नेताओं ने एक साथ बैठकर फिल्म का प्रदर्शन देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना रनौत ने अपने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर जो सफलता हासिल की है, वह नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इस विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पूरी टीम, ओडिशा फिल्म जगत की अन्य प्रतिभाशाली हस्तियां, बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि तथा स्थानीय सिनेप्रेमी भी शामिल हुए।
इससे पूर्व, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री के सरकारी आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया।













Leave a Reply