नई दिल्ली, 31/5 : शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब हैं. परिस्थितियां भी गुजरात टाइटंस के अनुकूल लग रही हैं, क्योंकि फाइनल मैच गुजरात के होमग्राउंड यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. मगर यह क्रिकेट का खेल है, जहां जीतता वही है जो मौके पर बढ़िया खेलता है.
यह इतिहास में पहली बार है जब शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम फाइनल तक पहुंची है. मगर उनके सामने रजत पाटीदार खड़े हैं, जो लगातार दूसरी बार RCB को फाइनल तक खींच लाए हैं और लगातार दूसरा खिताब जीतने की दहलीज पर खड़े हैं. गिल ने फाइनल से पहले अहमदाबाद में खेलने को लेकर बताया कि उन्हें जरूर घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि किस टीम के जीतने के अधिक चांस होंगे.








Leave a Reply