नई दिल्ली, 31/5 : तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं. इसी बीच फिल्म के प्री-रिलीज में रामचरण ने तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय की जमकर तारीफ की और राजनीति में उनके नए सफर के लिए बधाई दी.
राम चरण ने फिल्म के प्री-रिलीज में कहा, ‘मैं तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए अपने करियर और स्टारडम के सबसे ऊंचे मुकाम को छोड़ दिया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति के तौर पर मुझे उन पर बहुत गर्व है. मैं तमिलनाडु की जनता और विजय सर दोनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं.’








Leave a Reply