नई दिल्ली, 31/5 : अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराने का सपना देखने वाले 24 वर्षीय होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चिराग के ही एक पुराने दोस्त और साथी पैरा खिलाड़ी यश खटीक को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया है कि खेल से जुड़े एक पुराने विवाद और शिकायत का बदला लेने के लिए उसने चिराग को बेहद करीब से गोली मारी थी.
पूछताछ में आरोपी यश खटीक ने बताया कि वह और चिराग पुराने साथी हैं और स्कूल के दिनों में ‘ब्लाइंड कैटेगरी’ के तहत एक साथ एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करते थे. कुछ समय पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करा दी थी, जिसकी वजह से यश का क्वालिफिकेशन रद्द हो गया और वह खेल प्रतियोगिता से बाहर हो गया.
इसी बात से नाराज यश के सिर पर बदले का खून सवार था. उसने एक पिस्तौल का इंतजाम किया और मौका पाकर चिराग को मौत के घाट उतार दिया.








Leave a Reply