चावल मिलिंग शुल्क में दो गुना वृद्धि का मुख्यमंत्री का निर्णय

भुवनेश्वर, 5 /6 : किसानों से धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चावल की मिलिंग दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में उसना (पारबॉयल्ड) चावल की मिलिंग दर 20 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी प्रकार अरवा (साधारण) चावल की मिलिंग दर 10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से मिलर्स की समस्याओं का समाधान होगा, किसानों से धान की खरीद प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी तथा राज्य की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *