‘धमाल 4’ का ट्रेलर जारी, अजय देवगन की फिल्म में भोजपुरी एक्टर की एंट्री

नई दिल्ली,13/6 : अजय देवगन पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. 10 जुलाई को ये फिल्म रिलीज होने वाली है. अब इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है. 12 जून की शाम ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

पहली वाली धमाल में एक सीन था, जहां पर विजय राज एक्टर आशीष चौधरी को प्लेन चलाना सिखाते हैं. विजय राज का किरदार कहता है कि प्लेन में आपको एक लाल रंग का बटन दिख रहा है. उसके बाद आशीष कहते हैं, हां दिख रहा है…दबा दिया. उसके बाद विजय राज का जवाब आता है कि नहीं दबाना था. उसी तरह के एक सीन से ‘धमाल 4’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है. हालांकि, इस बार लाल बटन जरूर है, लेकिन प्लेन नहीं है, उस तरह की हंसी भी नहीं आती है जैसा कि पहली वाली ‘धमाल’ का सीन देखकर आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *