महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत

नई दिल्ली,22/6 : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसमें महायुति को बड़ी जीत मिली है. उसने 17 में से 16 सीटें जीती हैं. 17 सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग हुई थी. हालांकि, वोटिंग से पहले ही महायुति के उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर बिना किसी विरोध के जीत हासिल कर ली थी. वहीं, आज यानी 22 जून को बाकी 11 सीटों के नतीजे आए.

इसमें महायुति ने जीत का परचम लहराया है. 17 में 16 सीटों पर उसे जीत मिली. हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन को एकमात्र झटका नासिक में लगा, जहां निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के ऑफिशियल कैंडिडेट नरेंद्र दराडे को हराया. बता दें कि एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने 11, शिवसेना ने 4 और NCP ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *