5 साल में दोगुना हुआ भारत का रक्षा उत्पादन

नई दिल्ली,17/6 : भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश का सालाना रक्षा उत्पादन वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक के उच्चतम स्तर 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुल रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो देश के सैन्य निर्माण क्षेत्र की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1.54 लाख करोड़ रुपए था, जो 2025-26 में बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए हो गया. यह करीब 15.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है. वहीं अगर पांच साल पहले की तुलना करें तो यह वृद्धि और भी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का रक्षा उत्पादन 84,643 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है. यानी पांच सालों में रक्षा उत्पादन में करीब 110 फीसदी की वृद्धि हुई है. वहीं वित्त वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 43,746 करोड़ रुपए था, जिससे तुलना करने पर घरेलू रक्षा निर्माण क्षमता में करीब चार गुना से ज्यादा विस्तार हुआ है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *