राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे

नई दिल्ली,30/6 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर को 690 करोड़ से अधिक रुपये की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम सब जानते हैं कि कौन सही और कौन गलत है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा. राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे हैं.

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले जो ‘जय श्री राम’ बोलने पर लाठी मारते थे, वो आज रामभक्ति की दुहाई दे रहे हैं. गोली चलाने वाले आज आस्था पर सवाल उठा रहे हैं. राम के दुश्मन आज राम का नाम ले रहे हैं. आस्था की ताकत ने विरोधियों को झुका दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *