अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली,19/6 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुवार की दोपहर टाइम्स स्क्वायर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. पुलिस ने बताया है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.

न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है. यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार को दोपहर करीब 3:40 बजे की है, जब नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर उमड़ पड़े थे. अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के लिए लगभग 10,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *