नई दिल्ली,2/6 : विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के खिलाफ अपनी लड़ाई जीत ली है. 65 दिन में ही दोनों के बीच का पूरा मामला पलट गया है. अब आप कहेंगे कि हम यहां दोनों के बीच का किस लड़ाई और कौन से 65 दिन की बात कर रहे हैं? यहां लड़ाई से मतलब T20 की पिच पर विराट और रबाडा की आमने-सामने की टक्कर से है. IPL 2026 के शुरू होने से पहले तक उसमें पलड़ा रबाडा का पूरी तरह से भारी था. लेकिन, भारतीय T20 लीग के खत्म होते-होते आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते दिखे. विराट ने पूरी तरह से IPL 2026 के दौरान रबाडा पर अपना दबदबा बना लिया.
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड IPL 2026 के शुरू होने से पहले तक यानी 27 मार्च 2026 तक T20 की पिच कुछ और ही था. उनका स्ट्राइक रेट 115 का भी नहीं था. लेकिन, IPL 2026 के दौरान वही स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा का हो जाता है. स्ट्राइक रेट का ये फर्क बताता है कि अपने ऊपर जमे रबाडा के कंट्रोल को विराट ने कैसे खत्म कर दिया है?
T20 की पिच पर IPL 2026 के दौरान विराट कोहली ने कैगिसो रबाडा के खिलाफ 37 गेंदों का सामना कर 88 रन बनाए हैं. इस दौरान रबाडा के खिलाफ विराट का स्ट्राइक रेट 237.8 का रहा है. वहीं वो आउट भी सिर्फ एक बार हुए हैं.










Leave a Reply