नई दिल्ली,2/6 : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में विधानसभा चुनाव से पहले हुए सड़क जाम, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और न्यायिक अधिकारियों को कथित तौर पर रोककर रखने के मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार अलग-अलग मामलों में कुल 31 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये चारों मामले मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान हुई घटनाओं से जुड़े हैं.
जांच के दौरान सामने आया कि कई जगहों पर संगठित तरीके से सड़कें जाम की गई, सरकारी अधिकारियों की आवाजाही रोकी गई और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को उनके काम से रोकने की कोशिश की गई. एनआईए ने कोलकाता स्थित विशेष अदालत में दाखिल अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि सभी आरोपी एक सुनियोजित साजिश के तहत गैरकानूनी जमावड़े का हिस्सा बने थे.










Leave a Reply