अभिषेक-कल्याण बनर्जी के बाद अब निशाने पर आए TMC के एक और सांसद

नई दिल्ली,1/6 : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार सियासी बवाल जारी है. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ. जिसको लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है. ये मामला अभी थमा नहीं था कि अब एक और सांसद बापी हलदर लोगों के गुस्से का शिकार हुए. लोगों ने उनके दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए. लोगों का आरोप है कि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाई जा रही थी, जबकि सांसद के दफ्तर में बड़ी मात्रा में सामग्री रखी गई थी.

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर स्थित कृष्णचंद्रपुर क्षेत्र में रविवार शाम को स्थानीय लोगों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के एक समूह ने मथुरापुर के सांसद बापी हलदर के दफ्तर में हमला बोल दिया. भीड़ ने दफ्तर की खिड़कियों के शीशे और साइन बोर्ड तोड़ दिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *