नई दिल्ली,2/6 : साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार माहौल बना दिया है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की पेड प्रीमियर और पहले दिन की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकटों की जमकर खरीदारी शुरू कर दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ब्लॉक सीट्स के साथ करीब 5.35 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। वहीं बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा बुकिंग तेलुगू वर्जन में देखने को मिली है। फिल्म को देशभर में कुल 1526 शोज मिले हैं, जिनमें से 1375 शो केवल तेलुगू भाषा के हैं। इसके अलावा तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।











Leave a Reply